मंडला में जल संकट से त्रस्त ग्रामीणों और पशुओं की मौत पर आयोग सख्त

मंडला में जल संकट से त्रस्त ग्रामीणों और पशुओं की मौत पर आयोग सख्त

  • जांच कराकर दो सप्ताह के अंदर कार्यवाही का मांगा प्रतिवेदन

मंडला महावीर न्यूज 29. मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के सदस्य राजीव कुमार टंडन ने हाल ही में विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित 8 ऐसे मामलों का संज्ञान लिया है, जिनमें प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन प्रतीत होता है। इन मामलों में आयोग ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है। इसकी जानकारी मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग-मित्र, शिकायत प्रकोष्ठ शाखा मंडला के कार्यालय प्रभारी वरुण विकास नीखर ने दी।


मंडला में भीषण जल संकट पर आयोग ने इस गंभीर मुद्दे को संज्ञान में लिया है। बताया गया कि मंडला जिले के जनपद पंचायत के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र मनेरी से लगे ग्राम पंचायत पोड़ी में ग्रामीणों को चिलचिलाती धूप में पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार गांव में मौजूद हैंडपंप सूख गए हैं और पानी का कोई अन्य स्रोत न होने के कारण ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। इस जल संकट के कारण लगभग एक दर्जन मवेशियों की मौत भी हुई है।

मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर और कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मंडला से मामले की जांच कराकर दो सप्ताह के भीतर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन मांगा है।


चिलचिलाती धूप में बच्चे, बूढ़े और महिलाएं पानी के लिए कर रहे जद्दोजहद – Mahaveer News 29

चिलचिलाती धूप में बच्चे, बूढ़े और महिलाएं पानी के लिए कर रहे जद्दोजहद

Leave a Comment