क्रिसमस की तैयारियां शुरू, सेंटा क्लाज बांट रहे उपहार

Advertisements
  • क्रिसमस की तैयारियां शुरू, सेंटा क्लाज बांट रहे उपहार
  • सुनाई देने लगे कैरोल सांग, सजने लगे चर्च, बच्चे घर में बना क्रिसमस ट्री

मंडला महावीर न्यूज 29. प्रभु यीशु के जन्म दिवस क्रिसमस पर्व को मनाने की तैयारियां शहर में शुरू हो गई है। गिरजाघरों में जहां रंगाई पुताई पूरी हो गई है। अब यहां सजावट का काम शुरू हो गया है, वहीं ईसाई समाज के परिवारों ने बाजार में खरीददारी व पकवान बनाना शुरु कर दिया है। शहर के सेंट लूक्स चर्च में रंगाई पुताई का कार्य पूर्ण होने के बाद अब सजावट का कार्य शुरू हो गया है। बच्चों से लेकर क्रिश्चियन समाज के सभी लोग इस पर्व का इंतजार करते है। इसाई समाज द्वारा क्रिसमस पर्व को लेकर तैयारियां की जा रही है। जिसको लेकर बच्चें तैयारियों में जुटे हुए है। एक ओर समाज के बुजूर्ग प्रभु यीश के गुणगान को लेकर तैयारियां कर रही है तो समाज के युवक आधुनिक रुप में प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित तरानों को लेकर तैयारियों में जुटे है। समाज के लोगों ने घरों की सजावट व पकवान आदि बनाना शुरू कर दिया है और बाजार में डेकोरेशन का सामान, कपड़े व खाने पीने की चीजों की खरीददारी भी की जा रही है।

जानकारी अनुसार प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाने के लिए करीब एक माह पहले से कार्यक्रम शुरू हो जाते है। जिसके अंतर्गत 01 दिसंबर को पहली मोमबत्ती प्रकाशन पर्व प्रभुभोज से शुरूआत की गई। जिसके बाद दूसरी मोमबत्ती 08 दिसंबर को जलाई गई। वहीं तीसरी मोमबत्ती 15 दिसंबर को जलाई गई। इसके बाद चौथी मोमबत्ती 22 दिसंबर को जलाकर प्रकाशन पर्व, नौ पाठ एवं संगीतमय आराधना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही 22 दिसंबर से क्रिसमस केरोल का आयोजन शुरू किया गया। जिसमें भी समाज के लोग घर-घर जाकर प्रभु यीशु के जन्म के संगीतमय गीत केरोल गाकर सुना रहे है।

बताया गया कि सेंट लुक्स चर्च और कटरा चर्च में शाम से मसीही समुदाय के लोग जुटने लगे। गिटार, नाल, ढोलक, खंझड़ी के साथ कैरोल सांग शुरू हो गया। सोने वालों जागो जागो रे जागो, चरनी में चमका है एक तारा। ले लीना ख्रीस्ट अवतारा, मनाओ खुशी। क्रिसमस क्रिसमस क्रिसमस है, ख्रीस्ट का जन्म दिन है। जैसे कैरोल सांग गाते हुए मसीही समुदाय के लोग झूम उठे। घर-घर खुशी बांटने निकले इस समूह में सेंटा क्लाज लोगों के बीच उपहार बांट रहे थे। शहर के विभिन्न इलाकों में इस टोली ने प्रभु यीशु के जन्म का संदेश बांटा। प्रभु यीशु का संदेश देने वाली टीम सामाजिक लोगों के घर घर जाकर केरोल ने प्रभु यीशु मसीह के बारे बताया गया एवं आपस में सभी को क्रिसमस की शुभकामनाये दी।

बच्चे कर रहे कार्यक्रम की तैयारी 

क्रिसमस पर्व की शुरुआत क्रिसमस से पहले शुरू हो जाती है। जिसके तहत सेंट लूक्स चर्च में बच्चों ने कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। जिसमें समाज का प्रत्येक व्यक्ति बड़े उत्साह के साथ भाग लेगा। इसके बाद 25 दिसंबर को प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन सुबह विशेष प्रार्थना का आयोजन होगा। इसके पूर्व 24 दिसंबर को चर्च की विशेष सजावट होगी। 25 दिसंबर की सुबह विशेष प्रार्थना और सभा। बड़े दिन की आराधना के बाद इसी दिन चर्च केपस में एक आयोजन होगा। जिसमें केक काटा जाएगा और बच्चों को इनाम दिया जाएगा।

घर-घर पहुंचे रहे कैरोल गीत के साथ

क्रिसमस को लेकर ईसाई समाज में जश्न का माहौल है। चर्च से लेकर घरों तक क्रिसमस की तैयारियां चल रही हैं। घरों में कैरोल संगीत शुरू हो गए है। प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में ईसाई समुदाय इस पर्व को मनाता है। मंडला में भी प्रभु यीशु की पैदाइश का संदेश और खुशियां घर-घर बांटने का सिलसिला देर रात से कटरा चर्च से शुरू हो गया। लतर से सजे चर्च के बाहर मसीही समुदाय की महिला पुरुष और बच्चे एकजुट गाजे-बाजे के साथ कैरोल गीत गाते हुए निकले। प्रभु यीशु की पैदाइश का संदेश लोगों तक पहुंचाने यह केरोल निकाली जाती है।


Advertisements

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles