कटरा, बिंझिया और बस स्टैंड से 28 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त
- अवैध शराब के खिलाफ चला आबकारी का डंडा
- 4200 रुपये की हाथ भट्टी मदिरा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
मंडला महावीर न्यूज 29. जिले में अवैध शराब की बिक्री और संग्रहण पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सघन अभियान छेड़ दिया है। कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन और प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शैली सैयाम के मार्गदर्शन में मंडला आबकारी वृत्त की टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में दबिश देकर 28 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है।
जानकारी अनुसार आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर शहरी क्षेत्र के कटरा, बिंझिया और बस स्टैंड इलाकों में छापेमारी की। इस त्वरित कार्रवाई के दौरान ब्रजलाल, भूपेश यादव, रूप सिंह तिलगाम और राजकुमारी ठाकुर के कब्जे से कुल 28 लीटर अवैध कच्ची मदिरा बरामद की गई। विभाग के अनुसार, जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 4,200 रुपये है।
आबकारी विभाग ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। इस सफल कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी, प्रधान आरक्षक विजय कमलेश, शकुंतला सैयाम, नेतराम काकोटिया और विकास कौरव की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।









