भव्य कलश यात्रा और आतिशबाजी के साथ मझगांव में शुरू हुई श्री राम कथा

भव्य कलश यात्रा और आतिशबाजी के साथ मझगांव में शुरू हुई श्री राम कथा

  • महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरी महाराज करेंगे कथा का वाचन
  • निवास मझगांव में ढोल-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, उमड़े श्रद्धालु

मंडला महावीर न्यूज 29. निवास क्षेत्र के ग्राम मझगांव में गुरुवार को धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ श्री राम कथा का भव्य आयोजन शुरू हो गया। कथा के शुभारंभ से पहले गांव में विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और श्रद्धालु शामिल हुए।

कलश यात्रा की शुरुआत आतिशबाजी और ढोल-बाजे के साथ हुई, जिसने पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना दिया। यह यात्रा ग्राम के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरी। इस दौरान खेरमाई मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर पूजन-अर्चन कर कथा का आव्हान किया गया।

कथा का वाचन अंतर्राष्ट्रीय सरस कथा प्रवक्ता महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरी जी महाराज पंचदशनाम जूना अखाड़ा के मुखारविंद से किया जा रहा है। यह ज्ञानवर्धक कथा 9 अक्टूबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर तक चलेगी।

आयोजन समिति ने बताया कि कथा का समापन 16 अक्टूबर को पूर्ण आहुति और एक विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। आयोजक समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से कथा श्रवण करने और धर्म लाभ लेने की अपील की है।



रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे


 

Leave a Comment