जनपद सदस्य पर मारपीट का मामला दर्ज

जनपद सदस्य पर छात्राओं से मारपीट का मामला दर्ज

  • एकीकृत शासकीय हाई स्कूल डोंगर मंडला का मामला

मंडला महावीर न्यूज 29. विगत 6 सितंबर को सुबह लगभग 11 बजे जनपद सदस्य मुकेश मार्को द्वारा एकीकृत शासकीय हाई स्कूल डोंगर मंडला में कक्षा नवमी की छात्र, छात्राओं से अंग्रेजी एवं विज्ञान के प्रश्न पूछे गए। प्रश्नों का उत्तर न दे पाने पर उन्होंने छड़ी से कक्षा के अंदर उपस्थित सभी बालक, बालिकाओं को छड़ी से मारकर दंडित किया। इस दौरान मुकेश कुमार अपने साथियों के साथ मौजूद रहे और घटना का वीडियो भी बनवाया।

बताया गया कि घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रमेश गुमास्ता ने 20 सितंबर को थाना घुघरी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जनपद सदस्य मुकेश मार्को के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 333 एवं 115(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार धारा 333 के अंतर्गत सरकारी कार्य में बाधा एवं शारीरिक क्षति से संबंधित प्रावधान हैं, जबकि 115(2) सार्वजनिक स्थान पर भय या उत्पीडऩ फैलाने जैसी गतिविधियों पर लागू होती है। फिलहाल घुघरी पुलिस ने प्रकरण में वीडियो साक्ष्य को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



जनपद सदस्य ने स्कूल में बच्चों को दिया दंड, वीडियो वायरल – Mahaveer News 29

जनपद सदस्य ने स्कूल में बच्चों को दिया दंड, वीडियो वायरल

Leave a Comment