मंडला के चार खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयन

Advertisements

मंडला के चार खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयन

गुजरात के बड़ोदा में करेंगे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

  • जबलपुर में हुई चयन स्पर्धा में दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन
  • लिस लाइन मैदान के निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र से अब तक 200 खिलाड़ी खेल चुके हैं नेशनल

मंडला महावीर न्यूज 29.  खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बड़ोदा गुजरात में आयोजित की जा रही 45वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप बालक, बालिका के लिए मंडला के चार खिलाडिय़ों का मध्यप्रदेश की टीम में चयन हुआ है। 21 अक्टूबर से 24 नवंबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश दल की चयन स्पर्धा जबलपुर के एमएलबी स्कूल में संपन्न हुई, जिसमें मंडला के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह पक्की की।

इन चार खिलाडिय़ों ने बढ़ाया जिले का मान 

जबलपुर में आयोजित चयन स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए मंडला की राधिका उइके, वैशाली बैरागी, भारती पन्द्रे और साईं चौहान ने मध्यप्रदेश की राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। ये सभी खिलाड़ी प्रतिदिन पुलिस लाइन मैदान में खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा संचालित निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र में एनआईएस कोच डॉ. आकाश खत्री के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करते हैं।

अब तक 200 खिलाड़ी खेल चुके हैं नेशनल 

पुलिस लाइन मैदान स्थित यह निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका निभा रहा है। बताया गया कि इस केंद्र से अब तक 200 प्रशिक्षणार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मंडला जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

एसपी और एएसपी सहित खेल प्रेमियों ने दीं शुभकामनाएं 

खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं खेल व युवा कल्याण अधिकारी शिव कुमार वर्मा ने प्रशिक्षक डॉ. आकाश खत्री और चारों चयनित खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई दी है। अधिकारियों ने खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही सुश्री सोना दुबे, मोहन ठाकुर, शशांक मिश्रा, पंकज उसराठे, प्रमोद मरावी, तिलोकचंद डोंगरे, करुणा मर्सकोले, रामवती, अभिषेक, उमेश नंदा, दिलीप, पुरुषोत्तम नेताम सहित जिले के समस्त खेल प्रेमियों ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Leave a Comment