28 अगस्त से शुरू होगा हनुमत कथा और दिव्य दरबार

गौ रक्षा यात्रा का स्वागत करने मंडला तैयार

  • 28 अगस्त से शुरू होगा हनुमत कथा और दिव्य दरबार
  • मंडला में होगा 90 दिवसीय गौ रक्षा जागरण यात्रा का समापन
  • बृज बिहारी सरकार करेंगे कथा का वाचन

मंडला महावीर न्यूज 29. पूज्य बृज बिहारी सरकार द्वारा शुरू की गई 90 दिवसीय गौ रक्षा जागरण यात्रा का भव्य समापन मंडला में किया जाएगा। गौ रक्षक समिति मंडला द्वारा इस अवसर पर 28 अगस्त से 1 सितंबर तक वृंदावन गार्डन में हनुमत कथा और दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडला के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 अगस्त को पूज्य बृज बिहारी सरकार का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही भक्तों ने नैनपुर से बम्हनी होते हुए मंडला तक एक विशाल वाहन रैली निकालने का फैसला किया है। गौ रक्षक समिति मंडला ने इस यात्रा और संपूर्ण अनुष्ठान में सभी भक्तों से परिवार सहित शामिल होने की अपील की है। समिति ने जय गौ माता और हमारे अपने बजरंग सरकार की जय के उद्घोष के साथ सभी को इस पुनीत कार्य में सहयोग देने का आह्वान किया है।
समिति सदस्यों ने बताया कि 90 दिवसीय गौ रक्षा जागरण यात्रा समापन के साथ हनुमत कथा और दिव्य दरबार का आयोजन 28 अगस्त से 01 सितंबर तक किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। कथा समापन के बाद महाराज जी का दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा।




 

Leave a Comment