भटगांव आश्रम में बच्चों की हुई एनीमिया और स्वास्थ्य जांच, दो बच्चों को किया रैफर

भटगांव आश्रम में बच्चों की हुई एनीमिया और स्वास्थ्य जांच, दो बच्चों को किया रैफर

  • निवास आरबीएसके टीम ने एनीमिया से लडऩे और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए किया जागरूक

मंडला महावीर न्यूज 29. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत आरबीएसके टीम निवास ने ब्लाक निवास के एकीकृत माध्यमिक शाला भटगांव आश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में स्कूल में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ फोर डी स्क्रीनिंग और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। स्वास्थ्य जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण मामले सामने आए। बताया गया कि स्क्रीनिंग के दौरान कक्षा 8वीं के छात्र हेमंत यूके में ट्रॉमैटिक कैटरेक्ट लेफ्ट आई यानि बाएं आँख में आघात जनित मोतियाबिंद का पता चला। वहीं कक्षा पहली की छात्रा रिया कोड़पे में कंजेनिटल डिफेन्स बर्थ डिफेक्ट जन्मजात दोष पाया गया। इन दोनों बच्चों को स्क्रीनिंग के बाद आगे के उपचार के लिए जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र मंडला रेफर किया गया है।

बताया गया कि आरबीएसके टीम ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और एनीमिया से ग्रसित पाए गए बच्चों को आयरन फोलिक एसिड टैबलेट वितरित कीं। टीम ने बच्चों को माइल्ड, मॉडरेट और सीवियर एनीमिया के बारे में विस्तार से बताया और एनीमिया से बचाव के लिए आवश्यक आहार और स्वास्थ्य देखभाल के तरीकों की जानकारी दी। बच्चों को आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन और अपने स्वास्थ्य की नियमित देखभाल के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। आयोजित स्वास्थ्य शिविर में संस्था प्रभारी एलएस मरावी उपस्थित रहे। आरबीएसके टीम निवास से डॉ. अजय खंडेला, डॉ. मनोरमा पांडे और अनम शुभा पांडे ने इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles