घुघरी-मोहगांव रोड पर जानलेवा गड्ढे

घुघरी-मोहगांव रोड पर जानलेवा गड्ढे, ग्रामीण परेशान

  • गिठार गांव के पास सड़क बदहाल, हादसों का खतरा बढ़ा

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले के घुघरी से मोहगांव जाने वाली सड़क मार्ग पर ग्राम गिठार के पास बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं। इन जानलेवा गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं। खासकर बारिश के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जब गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई और आकार का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय निवासियों और इस मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोटरसाइकिल सवारों के साथ बड़े वाहनों को भी इन गड्ढों से निकलने में भारी दिक्कत होती है। बारिश के कारण पूरी सड़क पर पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना और भी बढ़ जाती है। बताया गया कि ग्राम गिठार में सड़क पर बने ये गड्ढे अब एक गंभीर समस्या और चिंता का विषय बन गए हैं। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से तत्काल इन जानलेवा गड्ढों को भरने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, जिससे भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना न हो।

रिपोर्टर- दुर्गेश प्रजापति घुघरी ✍️



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles