गर्भवती महिलाओं और बच्चों की समय-समय पर करें जांच

गर्भवती महिलाओं और बच्चों की समय-समय पर करें जांच

  • नारायणगंज सीएससी में स्वास्थ्य कर्मचारियों से संचालित योजनाओं की समीक्षा

मंडला महावीर न्यूज 29. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिकलसेल, एनीमिया, परिवार नियोजन और मातृ, शिशु मृत्यु दर समेत अन्य संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल ने सिकलसेल, आयरन, परिवार नियोजन समेत अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रम संबंधित जानकारी साझां की। बीसीएम शैलेन्द्र सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों से कहां कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के खून की जांच भी समय-समय पर करना है। इसके साथ ही एनिमिक वाले बच्चों को थैरोपेटिक डोज देने की सलाह दी।

समीक्षा बैठक में सिकलसेल कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल ने पीओसीटी किट और हाईड्रोक्सी यूरिया केप्सूल के विषय में जानकारी लेते हुए इसके विषय में बताया। इसके साथ ही एचपीएलसी स्क्रीनिंग, सेम्पल भेजने, मरीजों का फालोअप करने, सिकलसेल कार्ड के माध्यम से काउंसिलिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उपस्थित सीएचओ, एएनएम, सुपरवाईजरों को विकलांगता प्रमाण पत्र की जानकारी दी।

बैठक में एसटीएस देवेन्द्र साहू ने क्षय रोग अंतर्गत 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से कहां कि समय से निक्षय शिविर अभियान की रिर्पोटिंग करें, इसके साथ ही टीबी संभावितों के सेम्पल आयुष्मान आरोग्य मंदिर से लैब में भेजना सुनिश्चित करें। वहीं टीबी संभावितो के एक्सरे कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निक्षय मित्र बनाकर टीबी मरीजों को फूड बास्केट देने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल ने घर में होने वाले प्रसव की जानकारी ली। इसके साथ ही वीएचएनडी सत्रों में औषधी एवं वैक्सीन की सूची मांगी गई। बैठक में सीबीएमओ ने सभी सीएचओ को निर्देशित करते हुए कहां कि ग्राम के गंभीर गर्भवती केस समय रहते उच्च स्वास्थ्य केन्द्र में रैफर करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही बाल मृत्यु की समीक्षा की गई। एसएनसीयू से डिस्चार्ज हुए गृह भेंट करने, आरबीएसके मोबाईल टीम द्वारा विद्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से करने के लिए निर्देशित किया गया।

नारायणगंज सामुदायिक केन्द्र में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल, बीसीएम शैलेन्द्र सिंह, फार्मासिस्ट कमलेश सिंह, टीबी विभाग से एसटीएस देवेन्द्र साहू, सीएचओ डॉ. शाहिद हुसैन समेत सीएचओ, एएनएम, सुपरवाईजर समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।


 

Leave a Comment