विश्व जनसंख्या स्थरीकरण माह का शुभारंभ, हुए दो नसबंदी ऑपरेशन
- बीजाडांडी सीएचसी में विशेष अभियान शुरू, परिवार नियोजन पर दिया जोर
मंडला महावीर न्यूज 29. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी में विश्व जनसंख्या स्थरीकरण माह का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर परिवार नियोजन को बढ़ावा देते हुए दो पुरुषों का नसबंदी ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभियान एक महीने तक चलेगा और 11 अगस्त को समाप्त होगा। अभियान के दौरान बीजाडांडी ब्लॉक के विभिन्न गांवों में समुदाय को परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, इसके साथ ही उनके उपयोग की विधि भी समझाई जाएगी। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना और उन्हें सही विकल्प चुनने में सहायता करना है।
बीजाडांडी बीएमओ डॉ. अभय गजभिये ने बताया कि विश्व जनसंख्या स्थरीकरण माह के शुभारंभ के अवसर पर दो हितग्राही राजेश मसराम और वीरेंद्र कुमार गौठरिया का एनएसवीटी ऑपरेशन किया गया। यह नसबंदी ऑपरेशन एनएसवी सर्जन डॉ. सज्जन सिंह उइके द्वारा कुशलतापूर्वक संपन्न किया गया। बीएमओ डॉ. अभय गजभिये ने कहां कि यह अभियान क्षेत्र में जनसंख्या स्थिरीकरण और परिवार नियोजन के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. अभय गजभिये के साथ मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल ठाकुर, बीईई सुहागा झारिया, सुपरवाइजर कमलेश मरावी, नर्सिंग ऑफिसर मीना तिवारी, फार्मासिस्ट नितिन साहू, राकेश विश्वकर्मा, एमपीडब्ल्यू भागवत बरकड़े, एएनएम राधा कुशराम, गांव के जनप्रतिनिधि और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।









