मंडला में नीवा बूपा बीमा बना सहारा, दुर्घटना के बाद मिल रही सहायता राशि

मंडला में नीवा बूपा बीमा बना सहारा, दुर्घटना के बाद मिल रही सहायता राशि

  • बीमा पॉलिसी में दुर्घटना से लेकर शादी, बच्चो की शिक्षा के लिए राशि तय
  • एक वर्ष के लिए 755 रूपए में 15 लाख का बीमा

मंडला महावीर न्यूज 29. भारतीय डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से एक निजी कंपनी के साथ मिलकर दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत इस बीमा की प्रीमियम राशि को बहुत ही कम रखा गया है, जिससे दुर्घटना से हुई मृत्यु पर आश्रितों को 15 लाख रुपये तक का मुआवजा मिल रहा है। मंडला जिले में भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के उपभोक्ताओं को इस नई बीमा योजना से दुर्घटना व स्वास्थ्य बीमा देना शुरू हो गया है। बताया गया कि यह बीमा योजना मंडला डाकघर में विगत पांच वर्ष से चल रही है। इस बीमा योजना को अब अपडेट किया गया है। अपडेट के बाद विगत वर्ष जनवरी माह से मंडला जिले में इस बीमा योजना की नई शुरूआत हुई और अप्रैल माह से इस बीमा पॉलिसी ने अपनी रफ्तार पकड़ ली। विगत वर्ष से अब तक तीन हजार पॉलिसी को ले चुके है। डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इतनी कम राशि में अधिक बीमा कवर देने की सुविधा इस पॉलिसी में है। जिससे इस बीमा पॉलिसी को लोग पंसद कर रहे है।

जानकारी अनुसार डाक विभाग ने बीमा पॉलिसी में महज 755 रुपये में 15 लाख रुपये की बीमा योजना का लाभ मिल रहा है। इसके लिए नीवा बूपा एक्सडेंटल पॉलिसी लेने के लिए इंडिया पोस्टल बैंक में खाता होना चाहिए। 18 से 65 वर्ष के व्यक्ति सालाना 755 रुपये जमा कर बीमा योजना का लाभ ले सकता है। इस बीमा पॉलिसी में 15 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जा रहा है। बीमा पॉलिसी में दुर्घटना से लेकर शादी विवाह, बच्चों की शिक्षा, दुर्घटना, अंतिम संस्कार तक के लिए अलग अलग श्रेणी में राशि तय की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति डाकघर में इंडिया पोस्टल बैंक में आकर खाता खुलवा सकता है।

मंडला के सभी निजी और शासकीय अस्पताल मेें सुविधा 

महंगे प्रीमियम पर बीमा कराने में असमर्थ लोगों के लिए भारतीय डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही इस इंश्योरेंस पॉलिसी से मंडला जिले के शासकीय सर्टिफाइड अस्पतालों में भी उपचार कराया जा सकता है। महंगी बीमा पॉलिसी कराने में असमर्थ लोगों के लिए यह पॉलिसी वरदान साबित हो रही है। इस पॉलिसी के कवर मेें दुर्घटना में मृत्यु के बाद मुआवजे के अलावा बच्चे की शादी व पढ़ाई पर एक लाख रुपए की सहायता भी दी जाएगी। इसके साथ ही देश भर में 10 हजार से ज्यादा इमपेनल्ड हॉस्पिटल्स से फ्री इलाज की सुविधा दी गई है। जिन क्षेत्रों में कोई अस्पताल इमपेनल्ड नहीं है उन्हें इलाज, दवा आदि पर खर्च होने वाली राशि के बिल के पुनर्भरण की सुविधा भी दी गई है। मंडला जिले के सभी प्राईवेट और शासकीय अस्पताल में भी इस बीमा पॉलिसी से उपचार कराया जा सकता है।

सर्पदंश से मृत्यु पर परजनों को मिले पांच लाख की सहायता

बताया गया कि मंडला जिले वनग्राम डुंगरिया सागर क्षेत्र में विगत दिवस सर्पदंश से झनकलाल धुर्वे की मृत्यु हो गई थी। इस कठिन समय में झनक लाल के परिवार के लिए नीवा बूपा और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मंडला ब्रांच एक बड़ा सहारा बनकर सामने आया। झनकलाल धुर्वे ने कुछ समय पूर्व ही नजदीकी डाकघर से मात्र 355 का नीवा बूपा दुर्घटना बीमा लिये थे, इस बीमा के तहत उनके परिवार को पांच लाख की क्लेम राशि स्वीकृत की गई है, जो उनकी पत्नी प्रेमलता धुर्वे को प्रदान कर दी गई है। इस सहायता से उन्हें इस अकल्पनीय दुख से उबरने में कुछ संबल मिलेगा। नीवा बूपा और आईपीपीबी मंडला ब्रांच ने इस परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

बीमा योजना का मिल रहा लाभ 

बताया गया कि मंडला जिले में इस बीमा योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। इस योजना से जिले में विगत वर्ष से अब तक करीब 10 लोगों को योजना का फायदा मिला है। इन योजनाओं में न केवल दुर्घटना मृत्यु शामिल है, बल्कि मैटरनिटी डेली कैश, दुर्घटना के कारण अस्पताल में भर्ती होने पर सहायता, ओपीडी पर टूटी हड्डियों के लिए कवर और जलने पर उपचार जैसी सुविधाएं भी लोगों को मिली है। इसके साथ ही कई महिलाओं को मैटरनिटी संबंधित लाभ भी इस योजना से मिल रहा है।

इनका कहना है

इस बीमा पॉलिसी में दुर्घटना बीमा कवर के साथ किसी बीमारी होने पर या साल में एक बार ब्लड टेस्ट, यूरीन टेस्ट, कोलेस्ट्रॉल टेस्ट जैसी सुविधाएं बिलकुल मुफ्त है, जो बहुत कम किस्त 555/755 रूपए साल का है जो कि इतने रूपए लोग एक दिन में खर्च कर देते हैं। एक साल में ये देना बुरा नही है।


ज्योत्सना श्याम
सहायक संबंध प्रबंधक, जबलपुर संभाग



 

Leave a Comment