पर्यावरण को ठंडा रखने जीवन में कम से कम 10 पेड़ लगाना चाहिए

पर्यावरण को ठंडा रखने जीवन में कम से कम 10 पेड़ लगाना चाहिए

  • डॉक्टर ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मंडला महावीर न्यूज 29. पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझते हुए डॉ. अमित सुलखिया ने अपनी स्वर्गीय माताजी के जन्मदिन के अवसर पर बीजाडांडी में 10 पौधे लगाए। उन्होंने इन पौधों को पेड़ बनने तक उनका संरक्षण करने का भी संकल्प लिया। डॉ. सुलखिया ने बताया कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण का मुख्य कारण मानव द्वारा अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों और वन्यजीवों का विनाश है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम 10 पेड़ लगाने चाहिए जिससे पर्यावरण को ठंडा रखा जा सके और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा कम हो।

उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की जान गई, जिसने हमें पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सोचने पर मजबूर कर दिया है. उन्होंने ग्रामीणों के बीच कहा, हमारे बुजुर्गों ने पानी को नदी-तालाब में देखा, हमने कुओं और बावडिय़ों में देखा, लेकिन हमारे बच्चे पानी को बोतलों में देख रहे हैं. अगर हमें आने वाली पीढ़ी को खुशहाल जीवन देना है, तो पर्यावरण की रक्षा करनी होगी।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया और संकल्प लिया। संभाग अध्यक्ष विजय यादव ने लोगों से अपनी मां के नाम पर दो पौधे लगाने का आग्रह किया। इस दौरान मयंक नामदेव, भागवत मरकाम, पूर्व सरपंच अलका कुम्हारे, फिरदौस खान, विशाल वरकड़े, दीपिका यादव, काजल बैरागी, दीपिका बर्मन, रूपम, आश्वर्य मेडिकल बीजाडांडी के स्टाफ सहित अन्य लोग उपस्थित थे और उन्होंने पौधारोपण का संकल्प लिया।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles