समर्थ विश्वकर्मा मप्र वूशु टीम में शामिल

समर्थ मप्र वूशु टीम में शामिल, जूनियर नेशनल के लिए हैदराबाद रवाना

  • 24वीं जूनियर राष्ट्रीय वूशु स्पर्धा में मप्र से 21 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले के उभरते हुए वूशु खिलाड़ी समर्थ विश्वकर्मा को मध्य प्रदेश वूशु टीम में शामिल किया गया है। वह 1 से 6 जुलाई तक हैदराबाद में आयोजित हो रही 24वीं जूनियर राष्ट्रीय वूशु स्पर्धा में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना हो गए हैं। इस प्रतियोगिता में टीम कोच पूर्णिमा रजक भी उनके साथ हैं। कोच पूर्णिमा रजक ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्पर्धा में मध्यप्रदेश वूशु दल के 21 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल हैं। मंडला जिले से एकमात्र खिलाड़ी के रूप में समर्थ विश्वकर्मा का चयन हुआ है, जो जिले के लिए गौरव की बात है।

बताया गया कि समर्थ का चयन 7 और 8 जून को देवास में आयोजित जूनियर चयन स्पर्धा में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ। इस प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया था, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय स्पर्धा में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। बताया गया कि 24वीं जूनियर राष्ट्रीय वूशु स्पर्धा पूरे भारतवर्ष से लगभग 1500 खिलाडिय़ों और 60 अधिकारियों की भागीदारी है। इस स्पर्धा का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि इसमें चयनित खिलाडिय़ों को आगामी अंतर्राष्ट्रीय वूशु स्पर्धाओं में भाग लेने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। समर्थ विश्वकर्मा और पूरी मध्य प्रदेश वूशु टीम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सभी खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।



 

Leave a Comment