खबर का असर -नारायणगंज सीएम राइज स्कूल का पहुंच मार्ग दुरुस्त
- कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने लिया संज्ञान
- छात्रों को आवागमन में मिली राहत
मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड नारायणगंज में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल टिकरिया का मुख्य पहुंच मार्ग जो अत्यधिक बारिश और भारी वाहनों के आवागमन के कारण बदहाल हो गया था, अब दुरुस्त कर दिया गया है। इस समस्या को लेकर प्रमुखता से खबर का प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के तत्काल इस समस्या को संज्ञान में लिया, जिसके बाद स्कूल पहुंच मार्ग दुरूस्त कराया गया।
बताया गया कि स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को खराब कीचड़ भरे रास्ते के कारण आने-जाने में परेशानी हो रही थी। जिसकी खबर सामने आने पर कलेक्टर ने बिना देरी किए निर्माण एजेंसी को मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में निर्माण एजेंसी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक वैकल्पिक मार्ग तैयार किया, जिससे अब बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी राहत मिली है। इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने प्रशासन की संवेदनशीलता की सराहना की है।











