इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर विशेषज्ञ चिकित्सकों का किया सम्मान

इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर विशेषज्ञ चिकित्सकों का किया सम्मान

  • सम्मान के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मंडला महावीर न्यूज 29. डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब मंडला द्वारा शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा दे रहे डॉक्टरों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। क्लब द्वारा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता, उदर रोग विशेषज्ञ डॉ गुरुमोहन सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नृपिका पथरिया, अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. चैतन्य धावड़े, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका वाकपंजर, और डॉ. जतिन खाटोडकर सहित अन्य चिकित्सकों को सम्मान स्वरूप ऑक्सीजन देने वाले पौधे स्नेक प्लांट भेंट किए गए।

बताया गया कि यह सम्मान न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि डॉक्टरों के जीवनदायिनी कार्य का भी प्रतीक है। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष श्रद्धा तपा सहित रूबी तपा, रिया तपा, प्रिया पमनानी, किरण पमनानी, आरती बृजपुरिया, आरती तिवारी, कमला बानी, कंचन छत्री एवं सपना भाटिया उपस्थित रहीं।



 

Leave a Comment