मंडला में अवैध जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश
- 8 जुआरियों से 3 हजार 400 रूपए नगद और एक लाख का सामान जब्त
मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला पुलिस की गठित टीम ने एक बार फिर अवैध जुए के फड़ पर बड़ी कार्रवाई की है। एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा के निर्देशन में उप निरीक्षक विकास तोमर के नेतृत्व में मंडला पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शारदा कॉलोनी, बिंझिंया स्थित पटेल किराना दुकान के पीछे छापा मारकर जुआ खेलते 8 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा।
पुलिस ने फड़ से कुल 3 हजार 400 रूपए नगद, दो दोपहिया वाहन जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख है और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। पकड़े गए सभी 8 जुआरी मंडला क्षेत्र के ही बताए जा रहे हैं। इन सभी के खिलाफ थाना कोतवाली में जुआ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। मंडला पुलिस ने बताया कि जुए और सट्टे के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Post Views: 456









