इनर व्हील क्लब मंडला मेकल में नई अध्यक्ष नियुक्त, श्रद्धा तपा ने संभाला पदभार
- प्लास्टिक मुक्त भारत और महिला सशक्तिकरण पर जोर
मंडला महावीर न्यूज 29. इनर व्हील क्लब मंडला मेकल का इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से सदस्यों को प्लास्टिक मुक्त भारत और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर सक्रियता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान श्रद्धा तपा को क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में विधिवत कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा गया। उनके साथ नए सत्र के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने भी कार्यभार संभाला। इनमें सुनीता पमनानी सचिव, रूबी तपा कोषाध्यक्ष, प्रिया पमनानी आईएसओ और आरती बृजपुरिया एडिटर शामिल हैं।

इस अवसर पर क्लब की नव शामिल सदस्यों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिससे संगठन में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रियता, सेवा भावना और समाज के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से देखी गई, जो इनर व्हील क्लब के उद्देश्यों को दर्शाती है। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य जिनमें मोना जैन, गीता कल्पीवार, अनु चौरसिया, आरती तिवारी, रिया तपा, कमला बानी, सरिता इसरानी, अनिता चंद्रोल, कविता गुप्ता, अनुराधा चौरसिया, किरण पमनानी, दीपा खंडेलवाल, जाया सराफ, अनिता गोयल, तृप्ति गोयल, अनिता राय, त्रिवेणी पटेल, सीमा ज्योतिषी, वंदना पटेल, अंकिता केशवानी, अंजुलता मरावी, निहारिका उइके, अल्का जैन और कंचन छत्री प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर निवर्तमान अध्यक्ष मोना जैन ने सभी उपस्थित अतिथियों, सदस्यों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।










