सिकलसेल, परिवार नियोजन, एएनसी समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा
- समय से करें बच्चों, गर्भवती महिलाओं की जांच व टीकाकरण
- संचालित योजनाओं की ली जानकारी, कार्यो की समीक्षा
मंडला महावीर न्यूज 29. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिकलसेल, एनीमिया, परिवार नियोजन और मातृ, शिशु मृत्यु दर समेत अन्य संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल ने सिकलसेल, आयरन, परिवार नियोजन समेत अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रम संबंधित जानकारी साझां की। क्षेत्रीय समन्वयक एनीमिया कार्यक्रम राज वल्लभ ठाकुर ने उपस्थित एएनएम, सीएचओ, सुपरवाईजरों से कहां कि स्कूल शुरू हो गए है, बच्चों को आयरन की गोलियां वितरित करनी है। प्रत्येक स्कूल में सरकारी और प्राईवेट शाला के 6 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को आयरन की गोली देने निर्देश दिए। इसके साथ ही बच्चों और गर्भवती महिलाओं के खून की जांच भी समय-समय पर करना है। इसके साथ ही एनिमिक वाले बच्चों को थैरोपेटिक डोज देने की सलाह दी।
समीक्षा बैठक में सिकलसेल कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए बीसीएम शैलेन्द्र सिंह पीओसीटी किट और हाईड्रोक्सी यूरिया केप्सूल के विषय में जानकारी लेते हुए इसके विषय में बताया। इसके साथ ही एचपीएलसी स्क्रीनिंग, सेम्पल भेजने, मरीजों का फालोअप करने, सिकलसेल कार्ड के माध्यम से काउंसिलिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उपस्थित सीएचओ, एएनएम, सुपरवाईजरों को विकलांगता प्रमाण पत्र की जानकारी दी।
निक्षय शिविर अभियान की समीक्षा
बैठक में एसटीएस देवेन्द्र साहू ने क्षय रोग अंतर्गत 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से कहां कि समय से निक्षय शिविर अभियान की रिर्पोटिंग करना अनिवार्य है। इसके साथ ही टीबी संभावितों के सेम्पल आयुष्मान आरोग्य मंदिर से लैब में भेजना सुनिश्चित करें। वहीं टीबी संभावितो के एक्सरे कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निक्षय मित्र बनाकर टीबी मरीजों को फूड बास्केट देने के निर्देश दिए।
नियमित मॉनीटरिंग करने के दिए निर्देश
समीक्षा बैठक में मातृ, शिशु मृत्यु दर की समीक्षा करते हुए टीकाकरण अधिकारी वायके झारिया ने उपस्थित कर्मचारियों से कहां कि मातृ व शिशु मृत्यु की रिपोर्टिंग समय से करें। इसके साथ ही एचबीपीएनसी को गुणवत्तापूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सीएचओ, एएनएम और सुपरवाईजरों से कहां कि ग्राम स्तर पर आशा द्वारा एचबीपीएनसी की जाती है, उसकी मॉनीटरिंग भी सीएचओ और एएनएम को करनी है। इसके साथ ही कोई समस्या होने पर उच्च संस्था में मरीज को भेजकर जांच परीक्षण कराए।
बैठक में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहां कि निराश्रित बच्चों की भी जानकारी तैयार करें। इसके साथ ही बीएचएनडी सत्रों में केन्द्र को समय पर खोलकर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इन सत्रों में सभी उपकरण और दवाईयां रखने कहां गया। इसके साथ ही सभी रिकार्ड संधारण भी रखने कहां गया। उपस्थित सीएचओ, एएनएम और सुपरवाईजर से कहां कि समय से बच्चों का टीकाकरण करें, गर्भवती महिलाओं की जांच और टीकाकरण भी समय से करें, कोई भी लापरवाही ना बरते। सीएचसी नारायणगंज में पदस्थ सभी एएनएम और सीएचओ को एचबीपीएनसी और एचबीवायसी नियमित करने एवं मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए है।
ये रहे मौजूद
आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में टीकाकरण अधिकारी वायके झारिया, क्षेत्रीय समन्वयक एनीमिया कार्यक्रम राज वल्लभ ठाकुर, सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल, बीसीएम शैलेन्द्र सिंह, बीईई विजय मरावी, आईएफएम डब्ल्यूएचओ भूपेन्द्र पवार, सीएचओ डॉ. शाहिद हुसैन समेत सीएचओ, एएनएम, सुपरवाईजर समेत सीएचसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।











