मंडला-जबलपुर हाईवे किनारे फंसा ट्रक, ली क्रेन की मदद
- दो दिन से हाईवे मार्ग किनारे खड़ा था ट्रक
- कुछ देर के लिए यातायात हुआ बाधित
मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर गाजीपुर पेट्रोल पंप के समीप पिछले दो दिनों से एक भारी ट्रक हाईवे मार्ग किनारे खड़ा। बारिश के चलते अ्रक मिट्टी में धंस गया। जिसके कारण भारी मालवाहक ट्रक को आखिरकार क्रेन की मदद से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। बताया गया कि विगत दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण सड़क किनारे खड़ा ट्रक मिट्टी में बुरी तरह फंस गया था, जिससे उसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस बचाव अभियान के दौरान शाम करीब 6 बजे करीब पांच मिनट के लिए हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात बाधित हुआ।
जानकारी अनुसार यह ट्रक पिछले दो दिनों से गाजीपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ा था। ट्रक में सामान लदा होने के कारण उसका वजन काफी अधिक था। जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी दलदली हो गई थी, जिससे ट्रक मिट्टी में धंस गया और निकलने में असमर्थ हो गया था। ट्रक को निकालने के लिए बड़ी क्रेन बुलाई गई।
क्रेन की मदद से ट्रक को खींचने का प्रयास शुरू किया गया, जिस दौरान कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात रोक दिया गया। इस अल्पकालिक अवरोध के कारण दोनों दिशाओं में वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को थोड़ी असुविधा हुई। हालांकि क्रेन को सड़क से हटाते ही यातायात को तुरंत बहाल कर दिया गया और फंसे हुए ट्रक को निकालने का काम जारी रहा। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।











