भारी बारिश ने रोका फाइनल, जबलपुर और बालाघाट संयुक्त विजेता घोषित
- मंडला में दक्षिण क्षेत्र जूनियर बालक अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक अंत
मंडला महावीर न्यूज 29. मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ और जिला फुटबॉल संघ मंडला के तत्वावधान में महात्मा गांधी स्टेडियम मंडला में आयोजित दक्षिण क्षेत्र जूनियर बालक अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का फाइनल मैच रविवार को जबलपुर और बालाघाट के बीच खेला जाना था। हालांकि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया, जिससे मैच का आयोजन संभव नहीं हो सका। जिसके कारण निर्णायक मंडल और आयोजन समिति ने सर्वसम्मति से फाइनल में पहुंची दोनों टीम जबलपुर और बालाघाट को संयुक्त विजेता घोषित करने का निर्णय लिया। दोनों ही टीमों को विजेता की ट्रॉफी प्रदान की गई।
इस प्रतियोगिता में सतना के निखिल, शहडोल के राजपुरी, खरगोन के शिवम पाटीदार, जबलपुर के रोहित थापा, छिंदवाड़ा के राहुल, खरगोन के प्रतीक, सिवनी के मेहुल और सतना के अभय ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन समिति के सचिव पंकज उसराठे ने जिला पुलिस बल, नगर पालिका परिषद् मंडला, जिला चिकित्सालय मंडला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय मंडला, स्थानीय मीडिया सहित उन सभी व्यक्तियों और संस्थाओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने प्रतियोगिता के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप शर्मा, सचिव अनिल सोनी, नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब के अनूप वासल, सत्यनारायण अग्रवाल, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव चंद्रेश खरे, हॉकी मंडला के अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, हॉकी मंडला के कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश कुलस्ते, राम कृष्ण सेवाश्रम के स्वामी शारदातमानंद, माहिष्मती ग्राउंड गु्रप अध्यक्ष बसंत चौधरी, गणेश महान, विजय असरानी, ऋषि राय, वरुण अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में पंकज उसराठे, पवन नंदा, मुजवी हसन, देवेंद्र सरोते, बासु सिंधिया, प्रथम चौकसे, अभिषेक यादव, संतोष धुर्वे, बॉबी, कुशल भवेदी सहित विभिन्न खेल प्रेमियों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।









