किड्जी प्ले स्कूल में नन्हे बच्चों ने किया योग प्राणायाम

किड्जी प्ले स्कूल में नन्हे बच्चों ने किया योग प्राणायाम

  • योग से शांति, संतुलन और शक्ति का महत्व सीखा

मंडला महावीर न्यूज 29. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किड्जी प्ले स्कूल सिविल लाइंस मंडला के नन्हे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ योग का अभ्यास किया। योग शिक्षक चंद्रगुप्त नामदेव के मार्गदर्शन में बच्चों ने अपनी उम्र के अनुसार सरल और प्रभावी योगासनों को खेलपूर्ण और आनंददायक तरीके से सीखा।

आयोजित योग सत्र न केवल मनोरंजक था बल्कि ज्ञानवर्धक भी रहा। बच्चों को रोज योग करने के महत्व से अवगत कराया गया, जिसमें एक स्वस्थ शरीर, शांत मन और समग्र विकास के लिए योग की महत्ता समझाई गई।

स्कूल प्रबंधन ने बताया कि स्कूल में प्रत्येक बुधवार को भी बच्चों के लिए विशेष योग गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, जिससे उनके भीतर एकाग्रता, लचीलापन और सकारात्मक सोच का विकास हो सके। इस आयोजन में प्राचार्या शालिनी शुक्ला, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर राशि पमनानी एवं स्कूल प्रबंधन का सहयोग रहा।


 

Leave a Comment