बाइक सवार को चलती बाइक में सांप ने डसा
- प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल रेफर
मंडला महावीर न्यूज 29. निवास नगर के खेरमाई मोहल्ले पर चलती बाइक पर बाइक सवार पटवारी को पैर एक सर्प ने काटने का मामला सामने आया है। पटवारी को निवास सीएचसी में भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हिमांशु सोनी पिता महेश सोनी 33 वर्ष निवास राजस्व के हल्का नंबर 34 भानपुर बिसौरा पर पदस्थ हैं वह अपनी बाइक से गुरुवार की सुबह महिला पटवारी सेमकली तेकाम के साथ पर फील्ड पर जा रहे थे तभी चलती बाइक में हिमांशु सोनी को नीचे पैर पर सर्प ने डस दिया।
हिमांशु को घटना के दौरान रास्ते से गुजर रहे तहसील ऑफिस में कार्यरत देवदत्त ठाकुर ने तत्काल सीएचसी निवास लाकर भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद निवास से चिकित्सक ने जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी सर्प मित्र रंजीत ठाकुर मौके पर पहुंचकर बाइक में फंसे सांप का रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि चिकिड किल्वेक प्रजाति का सांप था जो कि लगभग तीन फीट लंबा था गाड़ी के चेन कवर में छिपा हुआ था। उन्होंने बारिश के समय में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे












