नेशनल हाईवे में आठ घंटे लगा रहा जाम

नेशनल हाईवे में आठ घंटे लगा रहा जाम

  • वाहनों की लगी कतार, परेशान हुए यात्री
  • ओवर टेक, तेज रफ्तार पर नहीं लग रही लगाम
  • कूड़ामैली घाट बना एक्सीडेंटल जोन, आए दिन हो रहे हादसे

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला से जबलपुर नेशनल हाईवे 30 मार्ग में सफर करना खतरों से भरा है। इस मार्ग में कई एक्सीडेंटल जोन बने हुए है,जहां आए दिन हादसे हो रहे है। इन हादसों में लोग अपनी जान असमय ही गवां रहे है। मंडला से जबलपुर मार्ग में नारायणगंज के ग्राम कूड़ामैली घाट भी एक्सीडेंटल जोन बन गया है। इस क्षेत्र में आए दिन हादसे हो रहे है। इन हादसों को रोकने संबंधित कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर रहा है। जिससे हादसों का ग्राफ कम होने के वजाए बढ़ता जा रहा है।

जानकारी अनुसार मंडला से जबलपुर हाईवे 30 मार्ग में नारायणगंज के ग्राम कूड़ामैली घाट के पास एक ट्राला और कंटेनर की भिंडत हो गई। बताया गया कि मंडला जबलपुर नेशनल हाईवे में सुबह करीब 6 बजे नारायणगंज टिकरिया थाना क्षेत्र के कूड़ामैली घाट पर कंटेनर और ट्राला की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में ट्राला सड़क से नीचे उतर गया। कंटेनर हाईवे मार्ग पर आड़ा हो गया। जिसके कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। करीब एक किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लग गया। इस हादसे में वाहन चालकों को मामूली चोटे आई है। मार्ग में फंसे कंटेनर को अलग करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोपहर दो बजे तक मार्ग से वाहन को अलग किया जा सका। इस दौरान मंडला जबलपुर मार्ग में चलने वाले यात्री वाहनों के लिए वैकल्पि मार्ग की व्यवस्था की गई। इसके पहले करीब तीन घंंटे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


जानकारी के अनुसार ट्राला जबलपुर की ओर से आ रहा था। कंटेनर रायपुर की तरफ से आ रहा था। क्रॉसिंग के दौरान दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जानकारी लगते ही टिकरिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने वाहनों को किनारे कराकर जाम खोलने का प्रयास लगातार कर रही थी। लेकिन भारी कंटेनर के कारण उसे मार्ग से अलग करने में मशक्कत करनी पड़ी। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद कंटेनर को अलग किया जा सका और दोपहर दो बजे यातायात सुचारू रूप से शुरू हो गया।

यात्री वाहनों के लिए बनाया वैकल्पिक मार्ग 

बताया गया कि दो भारी वाहनों की टक्कर के बाद नेशनल हाईवे 30 मार्ग जाम हो गया। जिसके जबलपुर की तरफ और रायपुर की तरफ जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए। जाम लगने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची टिकरिया पुलिस ने जाम में फंसे यात्री वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई। घटना स्थल के पहले एक वैकल्पिक मार्ग बनाया गया, जहां सभी यात्री वाहनों को घटना स्थल के आगे स्थित ढाबे के पास निकाला गया। इस दौरान करीब दो से तीन घंंटे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं भारी वाहनों को आठ घंटे तक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।



 

Leave a Comment