मंडला ने सिवनी व जबलपुर और रायसेन को दी चार शून्य से शिकायत
- आज होगा बालाघाट व छिंदवाड़ा और बैतूल व बुरहानपुर के बीच मुकाबला
मंडला महावीर न्यूज 29. महात्मा गांधी स्टेडियम मंडला में मप्र फुटबॉल संघ व जिला फुटबॉल संघ मंडला के तत्वाधान में दक्षिण क्षेत्र जूनियर बालक अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला मैच मेजबान मंडला और सिवनी के बीच खेला गया। इस मैच में भी मंडला ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सिवनी को चार शून्य से शिकायत दी।
शुरुआत में सिवनी की टीम ने मंडला के गोल पर कई हमले किए लेकिन मंडला के डिफेंस और गोलकीपर ने उन्हें नाकाम कर दिए। इसके बाद जब मंडला की टीम ने लय पकड़ी तो उसने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और खेल के पहले हाफ के 20 वें मिनट में पंकज मरावी ने गोल कर अपनी टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दी। सेकंड हाफ में मंडला के खिलाडिय़ों ने और बेहतर तालमेल व फुटवर्क दिखाया। मैच के 47वें मिनट में अंश उसराठे ने 57वें मिनट में शिव नारायण और मैच के 79 वें मिनट में रुद्र ने गोल कर मंडला को चार शून्य से जीत दिला दी। इस प्रतियोगिता में मंडला की यह लगातार दूसरी जीत है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत मंडला के अध्यक्ष डॉ. संजय कुशराम ने मैच के पहले खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और बेहतर खेल के लिए आपकी शुभकामनाएं दी।
दूसरे मैच के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत मंडला के अध्यक्ष सोनू भलावी थे। उन्होंने दोनों टीम के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और उसके बाद मैच शुरू हुआ। दूसरा मैच जबलपुर और रायसेन के बीच खेला गया। इस मैच में जबलपुर ने रायसेन को चार शून्य से हराया। जबलपुर की तरफ से नगेंद्र ने दो, शौर्य व यशराज ने एक-एक गोल किया। इस प्रतियोगिता में सतना के निखिल, शहडोल के राजपुरी, खरगोन के शिवम पाटीदार, जबलपुर के रोहित थापा, छिंदवाड़ा के राहुल, खरगोन के प्रतीक, सिवनी के मेहुल और सतना के अभय निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। 18 जून दिन बुधवार को पहला मैच बालाघाट व छिंदवाड़ा और दूसरा मैच बैतूल व बुरहानपुर के बीच खेला जायेगा।
इस दौरान जिला पंचायत मंडला के अध्यक्ष डॉ. संजय कुशराम, जनपद पंचायत मंडला के अध्यक्ष सोनू भलावी थे, हॉकी मंडला के सचिव सैयद कमर अली, जिला फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप शर्मा, सुनील सराफ, सुरेंद्र मिश्रा, राजेंद्र कुमार सिंगौर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में पंकज उसराठे, मुजवी हसन, देवेंद्र सरोते, बासु सिंधिया, प्रथम चौकसे, कुशल भवेदी सहित विभिन्न खेल प्रेमी उल्लेखीनय भूमिका का निर्वहन कर रहे है।










