बलई नदी में गिरे हाईवा को क्रेन की मदद से निकाला बाहर
- देर शाम तक बलई नदी से निकालने मिली सफलता
मंडला महावीर न्यूज 29. जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में सोमवार अल सुबह एक रेत से भरा हाईवा मंडला से जबलपुर की तरफ जा रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण हाईवा अनियंत्रित होकर बलई पुल से रैलिंग तोड़ते हुए बलई नदी में गिर गया। इस हादसे में हाईवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक के शव को एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में रेत से भरा हाईवा नदी में पलट गया था और वाहन उलटा हो गया था।
बताया गया कि बलई नदी में गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में खोजबीन की लेकिन वाहन चालक के अलावा नदी में कोई और व्यक्ति नहीं मिला। मंगलवार को टिकरिया पुलिस ने वाहन को नदी से बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली और क्रेन बुलाई गई। क्रेन की मदद से बलई नदी में गिरे हाईवा को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद देर शाम तक क्रेन की मदद से हाईवा को नदी से बाहर निकाला गया। इस दौरा टिकरिया पुलिस भी मौजूद रही। इसके साथ ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।











