अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार युवक घायल
- एनएच 30 मार्ग में बीजाडांडी के ग्राम डोभी के पास हुआ हादसा
- भाजपा मंडल अध्यक्ष डुमारी लाल कुम्हरे ने दिखाई मानवता
- घायल को पहुंचाया अस्पताल
मंडला महावीर न्यूज 29. बीजाडांडी थाना क्षेत्र के ग्राम डोभी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बुधवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अज्ञात युवक हाईवे मार्ग में बेसुध पड़ा था। इसी दौरान बीजाडांडी भाजपा मंडल अध्यक्ष डुमारी लाल कुम्हरे अपने निजी कार्य से बरेला जा रहे थे। उन्होंने घायल युवक को सड़क पर पड़ा देखा और तत्काल मानवता का परिचय देते हुए 108 एंबुलेंस को फोन लगाया। उन्होंने राहगीरों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी भिजवाने में भी सहयोग किया।

बताया गया कि घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर नेशनल हाईवे 30 मार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों की लापरवाही पर चिंता बढ़ा दी है। वहीं घायल अज्ञात युवक को बीजांडाडी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां घायल अज्ञात युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घायल युवकी की पहचान नहीं हो सकी है।









