वरदान आश्रम और सिद्ध घाट में होगा श्री जगन्नाथ का ज्येष्ठाभिषेक

वरदान आश्रम और सिद्ध घाट पर होगा श्री जगन्नाथ का ज्येष्ठाभिषेक

  • नीलू महाराज कराएंगे स्नान, विशेष स्नान के बाद 15 दिन रहेंगे बीमार

मंडला महावीर न्यूज 29. श्री जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र जी का आज भव्य ज्येष्ठाभिषेक समारोह आयोजित किया जाएगा। वरदान आश्रम के संचालक और धर्माचार्य नीलू महाराज ने बताया कि यह विशेष स्नान वरदान आश्रम अंजनिया और सिद्ध घाट रेवा दरबार में स्थापित मूर्तियों के लिए अनेक तीर्थों के पवित्र जल से वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न होगा। नीलू महाराज ने बताया कि वरदान आश्रम में आज सुबह 8 से 9 बजे के बीच स्नान कराया जाएगा, वहीं सिद्ध घाट रेवा दरबार में शाम 5 से 6 बजे के बीच यह अनुष्ठान होगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अत्यधिक स्नान के कारण महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी 15 दिनों के लिए बीमार पड़ जाएंगे। इस अवधि के दौरान उन्हें स्वस्थ करने के लिए विशेष रूप से नीम की पत्तियों का रस, एलोवेरा जूस, परवल और अरबी का साग परहेज के रूप में दिया जाएगा।
सिद्ध घाट के व्यवस्थापक राम प्रकाश ठाकुर और अध्यक्ष पूरन ठाकुर ने बताया कि श्री जगन्नाथ भक्तों की उपस्थिति में ज्येष्ठाभिषेक नीलू महाराज के आचार्यत्व में संपन्न होगा। उन्होंने सभी पुण्यात्माओं से इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।


 

Leave a Comment