नर्मदा नदी में डूबने से युवक की मौत
- एसडीआरईएफ की टीम ने अथक प्रयास से युवक के शव को बाहर निकाला
मंडला महावीर न्यूज 29. कोतवाली थाना के अंतर्गत एक युवक की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ सहस्त्रधारा में नहाने के लिए पहुंचा था। एसडीआरईएफ की टीम ने सर्च कर युवक के शव को बाहर निकाला है। जानकारी के अनुसार शनिवार को तीन बजे कटरा ग्राम के रहने वाले चार युवक सहस्त्रधारा नर्मदा नदी पर पहुंचे थे।
नहाने के दौरान अचानक एक युवक द्वारका रघुवंशी 20 वर्ष गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरईएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अथक प्रयासों के बाद टीम ने मृत युवक द्वारका के शव को नर्मदा नदी से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य तीनों दोस्त सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Post Views: 916










