लघु उद्योग भारती की मंडला इकाई का गठन, अनिल वीरानी बने अध्यक्ष
- सूक्ष्म और लघु उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया
मंडला महावीर न्यूज 29. लघु उद्योग भारती की मंडला इकाई का विधिवत गठन आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया, जिसमें अनिल वीरानी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, समाजसेवी प्रफुल्ल मिश्रा, महाकौशल अंचल के महासचिव हरिसिंह भदौरिया, प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी, संयुक्त सचिव मनीष सिंह, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यवाहक संतोष कोष्ठा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, जिसके बाद सभी अतिथियों का पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
लघु उद्योग भारती के महाकौशल अंचल के महासचिव हरिसिंह भदौरिया ने संगठन की 31 वर्षों की यात्रा और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती की इकाइयां देश के 600 जिलों में कार्यरत हैं। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने वाले दृष्टिकोण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग देश के सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और सरकार सब्सिडी सहित कई योजनाओं के माध्यम से इन उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी ने कहा कि लघु उद्योग भारती भारत का सबसे बड़ा संगठन है जो सूक्ष्म और लघु उद्योगों के लिए कार्य करता है। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य आर्थिक असंतुलन को दूर कर पर्यावरण अनुकूल, प्रतिस्पर्धी और टिकाऊ विकास की दिशा में कार्य करना है।
मंडला इकाई में नवनियुक्त पदाधिकारियों में अनिल वीरानी अध्यक्ष, नीतेश हनी अग्रवाल महासचिव, सुरेंद्र पमनानी उपाध्यक्ष, विनीत जैन उपाध्यक्ष, आशीष अग्रवाल उपाध्यक्ष, कन्हैया नंदा संयुक्त सचिव, ईशू गुप्ता सहसचिव, अनुपम अग्रवाल सहसचिव, शैलेष खण्डेलवाल कोषाध्यक्ष और सीए अंकित अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष)शामिल हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में प्रकाश जायसवाल, सुशील पमनानी, दिनेश पोपटानी, रीतेश अग्रवाल, गिरीश चंदानी और प्रशांत अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।









