पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ, किया पौधारोपण
- जन अभियान परिषद ने स्थानीय समिति के साथ मिलकर किया परसाटोला में जागरूकता कार्यक्रम
मंडला महावीर न्यूज 29. जन अभियान परिषद ने स्थानीय समिति के साथ मिलकर मवई के ग्राम परसाटोला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर पौधारोपण किया। कार्यक्रम मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजेन्द्र चौधरी और विकासखंड समन्वयक सुनील साहू के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर क्रमांक 03 मवई के ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति परसाटोला में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण के प्रति संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया और वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण के साथ दीदियों को वृक्षों को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ भी ग्रहण कराई गई। इस आयोजन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नावांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक 03 मवई की अध्यक्ष भारती धुर्वे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमली सैयाम उपस्थित रहीं। भारती धुर्वे ने इस अवसर पर सभी से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।









