मां नर्मदा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल, मंडला में नर्मदा सेवा समितियों का गठन
- जन जागरण यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण का दिलाया संकल्प, चौपालों में उमड़ी भीड़
मंडला महावीर न्यूज 29. प्रदेश के 16 जिलों 51 विकासखंडों के 335 पंचायतों में माँ नर्मदा सर्वेक्षण एवं जन जागरण यात्रा 25 मई से 05 जून तक निकाली जा रही हैं। जिले में उत्तर तट के प्रत्येक नर्मदा तटीय ग्राम पंचायतों में नर्मदा पथ सर्वेक्षण यात्रा निकाली जा रही हैं। सार्वजनिक चौपालों के माध्यम से नर्मदा सेवा समितियों का गठन किया जा रहा है। इसी कड़ी में यात्रा ग्राम बड़ी खैरी से प्रारंभ होकर आमानाला, खुडिया, पटपरा व छपरी सिलपुरी में समापन हुई।
बताया गया कि प्रत्येक स्थानों की चौपालों में यात्रा दल प्रभारी व मप्र जन अभियान परिषद् के जिला समंवयक राजेन्द्र चौधरी ने यात्रा का उद्देश्य विस्तार से बताया। काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल के संचालक आचार्य भीमदेव नैष्टिक ब्रम्हचारी एवं श्री देववप्पा आश्रम सुरंगदेवरी के महंत स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने प्रत्येक स्थानों में उपस्थित जनों के समक्ष पतित पावनी मां के वर्तमान समय में किस तरह के दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं, इससे अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में राजेन्द्र चौधरी ने सर्वे प्रपत्र की जानकारी भरवाया एवं जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम वासियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
ग्राम चौपालों में स्थानीय ग्रामवासियों ने खुलकर सहभागिता निभाई। यात्रा के दौरान मंच संचालन लालाराम चक्रवर्ती ने किया। चौपाल कार्यक्रम में परामर्शदाता संतोष रजक, आशीष नामदेव, दीपा श्रीवास एवं रागिनी हरदहा ने कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए मौजूद रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में स्वामी सच्चितानंद महाराज सुरंदेवरी आश्रम, राजेंद्र चौधरी जिला समन्वक एवं यात्रा प्रभारी मप्र जन अभियान परिषद मंडला, विकासखंड समन्वयक संतोष झरिया, सुनील साहू, सीमा कुंजाम सरपंच ग्राम पंचायत खुडिय़ा, सचिव कमल किशोर कछवाहा, देवीसिंह, रमेश पंजवानी, मनोज कुड़ापे समेत अन्य ग्रामों के सरपंच, सचिव, उपसरपंच, रोजगार सहायक, पंच, कोटवार, आमजन एवं मातृशक्ति मौजूद रही।










