नैनपुर में विस्फोटक सामग्री की दो मैगजीन सील

नैनपुर में विस्फोटक सामग्री की दो मैगजीन सील

  • संचालन में मिली अनियमित्ता

मंडला महावीर न्यूज 29. वर्तमान हालातों को देखते हुए आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बनाए रखने के लिए नैनपुर क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए विस्फोटक सामग्री की दो लाइसेंसशुदा मैगजीन को सील कर दिया।

जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नैनपुर आशुतोष महादेव ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नैनपुर मनीष राज, थाना प्रभारी नैनपुर बलदेव सिंह मुजाल्दा और नायब तहसीलदार संदीप नागोसे की एक संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र नैनपुर के ग्राम परसवाड़ा में स्थित एमएस लकी ड्रिलिंग की दो विस्फोटक मैगजीन की जांच की गई।

बताया गया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि मैगजीन के संचालन में गंभीर अनियमितताएं बरती जा रही थीं और निर्धारित मानकों का पालन करने में लापरवाही की जा रही थी। जिसके कारण संयुक्त टीम ने दोनों लाइसेंसशुदा मैगजीनों को सील कर दिया और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की।



 

Leave a Comment