श्रीराम कथा से प्रेरणा और श्री मारूति यज्ञ से मिल रही आध्यात्मिक ऊर्जा
- सूर्यकुंड में राम जन्म प्रसंग और श्री मारुति महायज्ञ का भव्य आयोजन
- सूर्यकुंड में गूंज रही राम कथा, 12 अप्रैल को होगा समापन
मंडला महावीर न्यूज 29. सूर्यकुंड धाम में श्री मारूति महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन चल रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम में दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे है। कार्यक्रम का आयोजन महायोगी पायलट बाबा योग समिति अंजनिया एवं श्री सूर्यकुण्ड धाम महाआरती भंडारा समिति मंडला द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। श्री मारूति महायज्ञ प्रतिदिन किया जा रहा है।
इसके साथ ही श्रीराम कथा का वाचन भी रोजाना शाम 4 बजे से हो रहा है। बताया गया कि इस आयोजन के चौथे दिन सूर्यकुंड में श्रीराम जन्म का प्रसंग बताया गया। यह दिव्य कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे से लेकर 7.30 बजे तक चल रही है। इसका समापन 12 अप्रैल को किया जाएगा। श्रद्धालु इस दौरान भगवान राम के विभिन्न प्रसंगों की मनमोहक कथा का श्रवण कथा व्यास सुश्री उमाकिशोरी द्वारा किया जा रहा है।
बताया गया कि इस धार्मिक आयोजन में सूर्यकुंड धाम में श्री मारुति महायज्ञ भी चल रहा है। 9 अप्रैल को इस महायज्ञ का चतुर्थ दिवस रहा। यज्ञ की शुरुआत सुबह 8 बजे हुई, जो दोपहर 12 बजे तक चली। इसके बाद दो घंटे का विश्राम हुआ, जिसमें सभी अहुतिकर्ताओं के लिए फलाहार की विशेष व्यवस्था की गई है। यज्ञ का अगला सत्र दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ, जिसमें अग्नि यज्ञ किया गया। यह सत्र शाम 4 बजे तक चला। सूर्यकुंड में चल रहे इन दोनों ही धार्मिक आयोजनों को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
राम कथा जहाँ भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों से प्रेरित कर रहा है, वहीं श्री मारुति महायज्ञ भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति प्रदान कर रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इन धार्मिक आयोजनों का लाभ उठाएं। राम कथा और श्री मारूति महायज्ञ का समापन 12 अप्रैल को किया जाएगा।