अतिथि शिक्षक की फर्जी नियुक्ति कर मानदेय का किया दुरूपयोग, जांच की मांग

अतिथि शिक्षक की फर्जी नियुक्ति कर मानदेय का किया दुरूपयोग, जांच की मांग

  • नियमों की अनदेखी कर पैनल में शामिल आवेदकों को नहीं किया शामिल

मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड नारायणगंज तहसील के नवीन हाई स्कूल देवहार में अतिथि शिक्षक की फर्जी नियुक्ति का मामला सामने आया है। स्कूल के प्रभारी जयदेव मार्को पर आरोप है कि उन्होंने अखिलेश वरकड़े नामक व्यक्ति को वर्ष 2024-25 के लिए अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्त किया है, जबकि नियमों के अनुसार पूर्व पैनल में शामिल आवेदकों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी।

आरोप यह भी है कि अखिलेश वरकडे की नियुक्ति में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया और न ही कोई सार्वजनिक विज्ञापन जारी किया गया। आवेदक विनय कुमार नामदेव और मनमोहन सिंह ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रभारी जयदेव मार्को और अखिलेश वरकडे ने मिलीभगत कर सरकारी मानदेय राशि का दुरुपयोग किया है, जो कि नियम विरूद्ध है।

आवेदको ने सहायक आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग और जिला शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह नियुक्ति नियमों का उल्लंघन है और सरकारी धन का दुरुपयोग है। इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बताया गया कि यह मामला शिक्षा विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्व को रेखांकित करती है। यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि सभी नियुक्तियां नियमों के अनुसार हों और सरकारी धन का दुरुपयोग न हो।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles