आपराधिक मामलों में फरार आठ वारंटी धराए

आपराधिक मामलों में फरार आठ वारंटी धराए

  • बम्हनी पुलिस और मनेरी चौकी ने स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियों के धरपकड़ व गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न थानों की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न आपराधिक मामलों में न्यायालय द्वारा केश के ट्रायल के दौरान न्यायालय में उपस्थित नहीं होने से आरोपियों के विरुद्ध स्थायी, गिरफ्तारी वारंट जारी किये गयें हैं। अभियान अंतर्गत थाना बम्हनी बंजर पुलिस को 07 आरोपियों और थाना बीजाडांडी पुलिस को 1 वारंटी पकडऩे में सफलता प्राप्त हुई।

बताया गया कि थाना बम्हनी में सात आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत स्थाई वारंट जारी किया गया। वहीं चौकी मनेरी के प्रकरण में न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने में सफलता मिली है। जिसमें थाना प्रभारी बम्हनी उप निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह भदोरिया, सहायक उपनिरीक्षक शशांक श्रीवास्तव, मुकेश चौरसिय, प्रधान आरक्षक अभिषेक चौकी मनेरी, आरक्षक सुनील चौकी अंजनिया एवं आरक्षक प्रशांत अवस्थी थाना बीजाडांडी द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles