सामाजिक सरोकार का अनूठा उदाहरण

सामाजिक सरोकार का अनूठा उदाहरण

  • 4 साल की नित्या ने कन्या आश्रम की बच्चियों संग मनाया जन्मदिन
  • सुंदरकांड का भी आयोजन
  • नित्या ने कन्या आश्रम की बच्चियों को बांटी अध्यापन सामग्री


मंडला महावीर न्यूज 29. समाजसेवी रोहित प्रशांत चौकसे की बेटी नित्या ने अपना जन्म दिन कन्या आश्रम में मना कर संदेश दिया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील दुबे की उपस्थिति में नित्या ने अंग्रेजी माध्यम कन्या आश्रम और आदिवासी कन्या आश्रम की बालिकाओं को कंपास, टिफिन और फल भेंट किए।

इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक अर्चना परस्ते, संकरी मार्को और पुनीत कमल मरावी, राहुल चौकसे भी मौजूद रहे। इसी तरह नित्या ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में भर्ती मरीजों को भी फल वितरित किए। शाम को मां शारदा सुंदरकांड भजन मंडल मंडला द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया।

मंडल के संचालक डॉ संतोष कछवाहा और अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी इस दौरान हिन्दू सेवा परिषद के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सिंह ठाकुर मौजूद रहे। सिंघवाहिनी मंदिर में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।



 

Leave a Comment