निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करें-सीईओ श्री कूमट
- जिला पंचायत सीईओ ने निर्माणाधीन खैरी उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन का किया निरीक्षण
मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने शनिवार को खैरी में निर्माणाधीन उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में उपयोग में लाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच करें। संबंधित उपयंत्री निर्माण कार्य का समय समय पर अनुश्रवण करें, जिससे भवन निर्माण समय पर पूर्ण हो, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय नागरिकों को शीघ्र उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत नारायणगंज गौरीशंकर डेहरिया, सीएचसी प्रभारी सीबीएमओ डॉ. एएल कोल सहित संबंधित उपस्थित थे।
Post Views: 425











