विज्ञान, नवाचार में भारतीय युवाओं को सशक्त बनाने की पहल

विज्ञान, नवाचार में भारतीय युवाओं को सशक्त बनाने की पहल

  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल में दो दिवसीय आयोजन

मंडला महावीर न्यूज 29. मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के विज्ञान लोकव्यापी करण अभियान के अंतर्गत महाकौशल विज्ञान परिषद के सहयोग से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुआ बिछिया में दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम के ऑनलाइन प्रसारण सत्र का शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम समन्वयक आरती मोदी द्वारा सीवी रमन के रमन प्रभाव की खोज एवं महान भारतीय वैज्ञानिकों के जीवन एवं महत्वपूर्ण आविष्कारों और विज्ञान दिवस को मनाए जाने के उद्देश्य से छात्रों को अवगत कराया। आरती मोदी ने विद्यार्थियों को बताया की 28 फरवरी 1928 को रमन प्रभाव की खोज के कारण इस दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर महान भारतीय वैज्ञानिक सर सीवी रमन पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई।

विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाने विषय पर निबंध लेखन, रंगोली, प्रश्नमंच, विज्ञान प्रदर्शनी और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्या, शिक्षक शिक्षिकाए एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम समन्वयक आरती मोदी द्वारा किया गया।



 

Leave a Comment