तेज रफ्तार बाईक ने मासूम को मारी टक्कर

तेज रफ्तार बाईक ने मासूम बालिका को मारी टक्कर

  • नारायणगंज के कुड़ामैली हाईवे की घटना, सिर में आई चोट, जबलपुर रैफर

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले का नेशनल हाईवे 30 मार्ग में रोजाना हादसों की खबर आ रही है। जर्जर हाईवे मार्ग का सुधारीकरण कर डामलीकरण किया जा रहा है। चिकनी सपाट सड़क में वाहन चालक तेज रफ्तार में दो पहिया और चौपहिया वाहन दौड़ा रहे है। हाईवे मार्ग में तेज रफ्तार और बेलगाम भागते वाहनों से हादसे हो रहे है। जिस पर लगाम नहीं लग पा रही है। इन हादसों को रोकने संबंधित विभाग कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर पा रहा है।

जानकारी अनुसार जबलपुर से मंडला नेशनल हाईवे 30 मार्ग में नारायणगंज के कुड़ामैली के नजदीक बसे ग्राम चौराई में तेज रफ्तार से बाईक सवार जा रहा था। इसी दौरान एक साढ़े तीन वर्ष की बालिका मार्ग पार कर रही थी। बाईक सवार जबलपुर की तरफ से नारायणगंज कुड़ामैली की तरफ जा रहा था। बाईक तेज रफ्तार में थी। जिसके कारण बालिका हाईवे मार्ग पार करते समय बाईक की चपेट में आ गई। इस हादसे में बालिका के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। तत्काल बालिका को नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य उपचार के लिए ले जाया गया।

बताया गया कि हाईवे किनारे बसे चौराई ग्राम निवासी प्रांशी कोकडिय़ा पिता सुनील कोकडिय़ा साढ़े वर्ष हाईवे मार्ग को पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाईक सवार से टक्कर हो गई। मासूम बालिका को सामने देखते ही बाईक सवार अपना नियंत्रण खो दिया और बालिका को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा होते ही बाईक सवार घटना स्थल से फरार हो गया। गंभीर चोट लगने के कारण बालिका प्रांशी बेसुध हो गई। तत्काल परिजनों को जानकारी दी गई और तुंरत प्रांशी को सीएचसी नारायणंज उपचार के लिए लाया गया।

सीएचसी नारायणगंज में पदस्थ चिकित्सक डॉ. राजेश अहिरवार ने घायल बालिका का प्राथमिक उपचार किया। बालिका का एक्स-रे कराया गया। जिसमें बालिका के एक पैर में फैक्चर ओर सिर में गंभीर चोट बताया गया। तत्काल चिकित्सक ने बालिका का उपचार कर आगे के बेहतर उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया। 108 एम्बुलेंस की मदद से बालिका को जबलपुर मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेजा गया। इस हादसे की जानकारी टिकरिया पुलिस को दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles