महिला की मृत्यु के 15 दिन बाद हत्या की आशंका

महिला की मृत्यु के 15 दिन बाद हत्या की आशंका

  • दफन महिला के शव को निकाला बाहर, कराया पोस्टमार्टम
  • परिजनों ने मवई थाने में हत्या की जताई आशंका

मंडला महावीर न्यूज 29. आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में आए दिन कोई ना कोई घटनाएं घटित होती है, लेकिन जिले के अंतिम छोर में बसे मवई विकासखंड के ग्राम बहरमुंडी में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई। जिले के मवई थाना क्षेत्र के ग्राम बहरमुंडी पोंडी में एक मृत महिला के शव को दफन करने के करीब 15 दिन बाद बाहर निकाला गया, कारण महिला को दफन करने के बाद उसकी मौत की वजह समझ में आई। मृत महिला के परिजनों ने महिला को दफन करने के करीब 15 दिन बाद मौत पर संदेह प्रकट किया है। परिजनों की शिकायत के बाद थाना मवई पुलिस ने मर्ग कायम कर एसडीएम की अनुमति से महिला के शव को खोदकर बाहर निकला गया और पोस्टमार्टम कराया गया है।

जानकारी अनुसार मवई विकासखंड के ग्राम बहरमुंडी निवासी मृतिका रतनी बाई पति गणेश धुर्वे 50 वर्ष के परिजनों ने बताया कि रतनी बाई ग्राम में ही एक बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में गई थी। खाना खाने के बाद वह वहां से निकल गई। कुछ देर बाद घर के नजदीक ही महिला रतनी बाई का शव मिला। घर के पास ही शव मिलने के कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

बताया गया कि विगत 10 फरवरी को ग्राम बहरमुंडी पोंडी में जंगल के आसपास रतनी बाई की मृत्यु हो गई थी। मृत्यु के बाद परिजनों ने रतनी बाई का अंतिम संस्कार करने के लिए उसे दफन कर दिया था। अंतिम संस्कार के करीब 15 दिन बाद मृतिका के परिजनों ने मवई थाने में महिला रतनी बाई की हत्या की आशंका प्रकट करते हुए शिकायत की है।

परिजनों की शिकायत के आधार पर मर्ग कायम कर मवई पुलिस ने एसडीएम से अनुमति लेकर शव को जमीन से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके साथ ही शव का विसरा सहित अन्य अंग को केमिकल एनालिसिस के लिए एफएसएल भेजा जा रहा है। परिजनों सहित अन्य व्यक्तियों से पूछताछ और परिस्थितियों की जांच कर मृत्यु के कारण का पता किया जा रहा है।

इनका कहना है

परिजनों ने महिला की मृत्यु पर कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है, इसके साथ ही जादू टोने का भी एंगल भी सामने आया है। सभी एंगल पर जांच की जा रही है जिसके बाद सामने आए तत्थों के आधार पर मामले का खुलासा हो सकेगा।
रजत सकलेचा, पुलिस अधीक्षक, मंडला



 

Leave a Comment