दो बाईक की आमने सामने टक्कर, पांच घायल

दो बाईक की आमने सामने टक्कर, पांच घायल

  • पांचों गंभीर घायलों को मंडला जिला चिकित्सालय किया रैफर
  • नारायणगंज बबलिया के ग्राम मझगांव की घटना

मंडला महावीर न्यूज 29. तेज रफ्तार, बेलगाम और वाहनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रहा है। तेज भागते वाहनों के कारण आए दिन जिले के मुख्य मार्गो में हादसे हो रहे है। इन हादसों में असमय ही लोग काल के गाल में समा रहे है। इसके साथ ही शराब के नशे में भी वाहन चालक हादसों को न्यौता दे रहे है। वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई के बावजूद वाहन चालक लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे है। जिसके कारण हादसे का शिकार हो रहे है।

जानकारी अनुसार नारायणगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत बबलिया के ग्राम मझगांव में दो बाइक सवारों की जोरदार भिंडत हो गई। इसमें एक बाईक सवार नशे की हालत में अपने परिवार के तीन सदस्यों को बैठाकर तेज गति से जा रहा था। सामने से आ रहे दोपहिया वाहन सवार के साथ अचानक जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाईक सवारों को गंभीर चोट आई है। हादसे में घायल मैली निवासी को नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए लाया गया। वहीं दूसरे बाईक सवार जिसके बाद तीन अन्य लोग और थे उन्हें बबलिया स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए भेजा गया। हादसे में घायल पांचों लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मंडला जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। इस हादसे की जानकारी टिकरिया पुलिस को दी गई। टिकरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।

बताया गया कि नारायणगंज बबलिया के ग्राम मझगांव के पास हुए सड़क हादसे में नारायणगंज मैली निवासी संजय साहू पिता केशव साहू 36 वर्ष किसी कार्य से बबलिया क्षेत्र गया हुआ था। वहां से लौटते समय सामने से आ रहे बाईक सवार संजय उइके पिता सुरेश उइके तेज रफ्तार में आ रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि संजय उइके शराब के नशे में था। जिसकी बाईक में उसकी पत्नि सरस्वती उइके पति संजय और उसके दो बेटे प्रतीक और प्रशांत बैठे थे। इस हादसे में संजय उइके साथ पत्नि और दोनों बेटे भी घायल हो गए।

जिला चिकित्सालय किया रैफर

बताया गया कि मैली निवासी संजय को ग्राम मझगांव निवासी ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए लेकर पहुंचे। घायल संजय को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटे आई थी। जहां चिकित्सक ने घायल संजय की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर आगे के उपचार के लिए मंडला जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। वहीं घायल संजय उइके और उसकी पत्नि और दोनों बच्चों को बबलिया स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए ले जाया गया। जहां इन चारों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।



Leave a Comment