शराब व मांस विक्रय पर लगा प्रतिबंध

शराब व मांस विक्रय पर लगा प्रतिबंध

  • संकीर्तन राम धुन प्रभात फेरी समिति का 20 वां वर्षगांठ महोत्सव
  • ग्राम पटेहरा की संकीर्तन राम धुन प्रभात फेरी समिति जगा रही राम नाम की अलख
  • निमय उल्लंघन करने वाले ग्रामीण को देना होगा अर्थदण्ड

मंडला महावीर न्यूज 29. शास्त्रों में कहां गया है कि राम से बड़ा उनका नाम है, लोगों में राम नाम की अलख जगाने और लोगों को रामधुन प्रभात फेरी संकीर्तन से जोडऩे मंडला जिले के विकासखंड नारायणगंज के ग्राम पटेहरा के बुजूर्ग विगत 20 वर्ष से राम नाम की महिमा की अलख जगा रहे है। इन बुजूर्गो का उद्देश्य लोगों को राम के आदर्शो और लोगों में भक्ति भावना की अलख जगाना है। जिससे लोग राम नाम की महिमा जान सके। बुजूर्गो की इस पहल के 20 वर्ष पूर्ण हो चुके है। जिसका ग्राम पटेहरा में 20वीं वर्षगांठ धूमधाम से रविवार को मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम के बुजूर्गो समेत युवाओं ने कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिये है। गांव में बनाए गए नियमों को सुरक्षित रखने प्रशासनिक सहायता के लिए एक आवेदन सामूहिक रूप से मंडला कलेक्टर को देने तैयार किया गया है। जिसमें ग्राम के सभी वरिष्ठों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहमति है।

जानकारी अनुसार नारायणगंज के ग्राम पटेहरा की संकीर्तन राम धुन प्रभात फेरी समिति द्वारा राम नाम की महिमा से लोगों को जोडऩे का प्रयास कर रही है। इस प्रयास में समिति सफल भी हो रही है, क्योंकि ग्राम पटेहरा की संकीर्तन रामधुन समिति से प्रेरित होकर करीब आधा दर्जन से अधिक ग्रामों में सुबह संकीर्तन राम धुन प्रभात फेरी शुरू हो चुकी है। संकीर्तन राम धुन प्रभात फेरी समिति द्वारा क्षेत्र के सभी आस पास के ग्राम पडरिया, नारायणगज, खेरी, मेली समेत आसपास के अन्य ग्रामों में अल सुबह 04 बजे से संक्रीर्तन रामधुन प्रभात फेरी पटेहरा के बुजूर्गो द्वारा विगत 20 वर्षो से निकाली जा रही है। इस प्रभात फेरी में संकीर्तन रामधुन के भक्त राम नाम की महिमा से लोगों को जोडऩे का सफल अभियान चला रहे है। गांव का प्रत्येक व्यक्ति सीताराम संकीर्तन समिति से जुड़कर स्वास्थ्य लाभ के साथ धार्मिक लाभ भी ले रहे है। इस पहल का श्रेय ग्राम बुजुर्ग और सीताराम समिति से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं को जाता है।

मनाया गया प्रभात फेरी वर्षगांठ महोत्सव 

ग्राम पटेहरा में संचालित सीताराम संकीर्तन समिति द्वारा अल सुबह राम धुन प्रभात फेरी के 20 वर्ष पूर्ण होने पर वर्षगांठ को महोत्सव के रूप में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली गई। जिसके बाद 12 बजे देव पूजन किया गया। इस राम धुन समिति के वर्षगांठ महोत्सव में नारायणगंज क्षेत्र के कई ग्रामों की संकीर्तन समितियां आई। जिसमें ग्राम चौकी, सिंघानपुरी, पडरिया, टोला तिलगाओ, सोनपुर, सुंदरपुर, पटपरा देवरी, बरेला, डूडी समेत अन्य 17 संकीर्तन समितियों का स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक चैन सिंह वरकड़े, समाज सेवक राजेश सोनी, दुर्गेश सिंगरौरे, रितेश सोनी, अखिलेश अग्रवाल, धनेश्वर पटेल ने अपनी बात रखी। इसके साथ कार्यक्रम में संतो और प्रभात फेरी संकीर्तन सीताराम समिति के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इसके साथ ही ग्राम के प्रतिभाशाली छात्रों को भी सम्मान किया गया, जो समाज को राम धुन से जोडऩे का प्रयास कर रहे है। कार्यक्रम के अंत में कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया गया।

शराब और मांस बिक्री पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर लगेगा अर्थदण्ड 

ग्राम पटेहरा में राम धुन प्रभात फेरी के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्राम के पंच, बुजूर्ग, युवा और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूरे गांववासियों के साथ बैठक कर ग्राम के विकास और आने वाली पीढ़ी के अच्छे भविष्य के लिए चिंतन मनन किया गया। वर्षगांठ महोत्सव में मौजूद सभी ग्रामवासियों की उपस्थिति में ग्राम में शराब और मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। महोत्सव के दौरान आने वाली पीढ़ी के भविष्य को देखते हुए ग्राम में शराब और मांव बिक्री बंद करने के नियम बनाए गए। यह नियम पेसा एक्ट के तहत मादक पदार्थ विक्रय पर निषेद अधिनियम का प्रयोग कर ग्राम को जो अधिकार गए है, उसके तहत ग्राम के पंच, मुकदम, बुजूर्ग, युवा और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से इसके प्रतिबंध पर निर्णय लिया है। अब ग्राम पटेहरा में शराब बिक्री ओर मांस बिक्री को पूर्ण रूप से वर्जित कर दिया गया है। इस नियम का उल्लंघन करने वाले ग्रामीणों को कम से कम एक हजार रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित करने का भी प्रावधान इस निर्णय में रखा गया है। सर्वसम्मति से बनाए गए नियम को को सुरक्षित रखने प्रशासनिक सहायता के लिए एक आवेदन सामूहिक रूप से मंडला कलेक्टर को देने तैयार किया गया है।

नशा समाज के विनाश का बन रही कारण 

भारतीय आम नागरिक देश संघर्ष युवा संगठन के कार्यकर्ता दुर्गेश सिंगरोंरे ने अपनी बात रखते हुए कहा कि समाज की प्रथम पीढ़ी कभी समाज का भविष्य तय नहीं करती, समाज की आने वाली पीढ़ी समाज का निर्माण करती है, नशा समाज में आज विनाश का कारण बन चुकी है, नशा से धन, मान, सम्मान परिवार की सुख शांति खतरे में है, जिसके कारण कई परिवार बर्बाद हो चुके है। आने पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षी करने के लिए गांव में कठोर नियम बनाने की जरूरत है। हमारी सरकार ने हमें ग्राम को पैसा एक्ट के तहत कुछ अधिकार दिए हुए है, जिनका प्रयोग करके हम समाज में क्रांतिकारी बदलाव कर सकते है। वर्षगांठ महोत्सव में शराब और मांस प्रतिबंध के लिए जो निर्णय लिया गया है, जो आने वाले पीढ़ी के लिए उजाला लेकर आएगी।



 

Leave a Comment