मंडला के कलाकारो की पहचान अब राष्ट्रीय पटल पर

पद्म विभूषण से अलंकृत सैयद हैदर रजा के 103 वें जन्म दिवस दी पुष्पांजलि

  • मंडला के कलाकारो की पहचान अब राष्ट्रीय पटल पर

मंडला महावीर न्यूज 29. विश्व प्रसिद्ध चित्रकार पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्म विभूषण से अलंकृत सैयद हैदर रज़ा के 103 वें जन्म दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि दी गई। सुबह स्थानीय कब्रिस्तान में उनके व उनके पिता की कब्र पर चादर पेश कर रज़ा उत्सव की शुरुआत की गई। इस दौरान रज़ा फाउंडेशन से जुड़े कलाकारों ने बड़ी संख्या में पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की। सैयद हैदर रज़ा को पुष्पांजलि देते हुए कला प्रेमी व समाज सेवी जयदत्त झा ने कहा कि रज़ा साहब एक महान कलाकार होने के साथ बेहतरीन शख्सियत के धनी थे।

6 दशक तक विदेश में रहने के बाद भी वह मंडला की माटी को नहीं भूले। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि इतनी बड़ी हस्ती हमारे शहर में आराम फरमा रही है। उनकी मृत्यु के बाद से ही लगातार रजा फाउंडेशन द्वारा मंडला में कला के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है, जिसके परिणाम दिखने लगे हैं। मंडला के कलाकारों की पहचान न सिर्फ राष्ट्रीय पटल पर हो रही है बल्कि देश की राजधानी में भी उनके कार्यों की प्रदर्शनी लग रही है, जिसे कला जगत में सरहा जा रहा है।

वरिष्ठ चित्रकार अखिलेश ने बताया कि रजा साहब के पेरिस के स्टूडियो में भी मंडला की माटी मौजूद रहती थी और जब भी लोगों उनसे मिलने जाते तो बड़े गर्व के साथ वह उन्हें दिखाते कि यह देखो यह मंडला की माटी है। उन्होंने बताया कि रजा साहब के मंडला में सुपुर्द ए ख़ाक होने के बाद से उनके जन्म दिवस और पुण्यतिथि पर कला के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इसके अलावा ग्रीष्म ऋतु में भी पेंटिंग, भारतीय शास्त्रीय संगीत व नृत्य की कार्यशालाएं आयोजित की जाती है। रजा उत्सव 2025 की शुरुआत हो चुकी है। 22 से 25 फरवरी की सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक रजा कला वीथिका में चित्रकला कार्यशाला और माटी के रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें कला प्रेमी बड़ी संख्या में पहुंचकर चित्रकारी कर अपने पसंदीदा कलाकार को याद करेंगे।



 

Leave a Comment