डंपर ने महिला को कुचला, महिला की मौत
- एनएच 30 के नारायणगंज के शंकरगंज मार्ग की घटना
मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जबलपुर नेशनल हाईवे मार्ग में नारायणगंज शंकरगंज मार्ग पर गिट्टी से भरे डंपर एमपी 20 जेड 2376 ने पार्वती झरिया पति नरोत्तम झरिया 52 वर्ष निवासी ग्राम शंकरगंज को कुचल दिया। बताया गया कि डंपर शंकरगंज की ओर आ रहा था और महिला राईस मिल की तरफ जा रही थी।
इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही टिकरिया पुलिस मौके पर पहुंची।
बताया गया कि घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और डंपर को जब्त कर थाने में खड़ा करा लिया। वहीं मृत महिला को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज ले जाया गया। टीआई गोपाल घोसले प्रशांत शुक्ला एवं अन्य पुलिस कर्मचारी रहे
दो बाईक की टक्कर एक गंभीर घायल
मंडला महावीर न्यूज 29. दो बाइक सवार की टक्कर में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज उपचार के लिए भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगने के कारण तत्काल चिकित्सक ने जबलपुर रेफर कर दिया। घटना नारायणगंज से 15 किलोमीटर दूर ग्राम परतला मार्ग की है। हादसे में सुरेश सोनी पिता स्वर्गीय द्वारका प्रसाद सोनी को गंभीर चोट आई है। जिसे उपचार के लिए जबलपुर रैफर कर दिया गया।