वीरांगना दुर्गावती की गौरव गाथाओं को पहुंचा रहे जन जन तक

  • वीरांगना दुर्गावती की गौरव गाथाओं को पहुंचा रहे जन जन तक
  • वीरांगना दुर्गावती ग्रामीण विकास एवं शोध समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम 
  • जनजातीय गौरव गाथा यात्रा में मंडला जिले के युवाओं का रहा योगदान

मंडला महावीर न्यूज 29. वीरांगना रानी दुर्गावती की 500 वीं जन्म जयंती वर्ष, भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पांच राज्यों में उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल एवं मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों 150 विकासखंडों एवं 500 गांव में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम जैसे जनजातीय गौरव गाथा यात्रा, समरसता भोज, गायत्री यज्ञ, सभा, सेमिनार स्कूली छात्रों का प्रोत्साहन, जनजाति गौरव गाथा की प्रदर्शनी सेवा क्षेत्र में कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही समितियां की बैठक भी की जा रही है।

जानकारी अनुसार मंडला जिले से युवाओं की टीम जनजातीय गौरव समिति से प्रेरित होकर कालिंजर दुर्ग बांदा पहुंची। मंडला के युवाओं ने बताया कि यह ऐतिहासिक और उसे महान धरती के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। जहां हमारी गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती की जन्म स्थल है। वीरांगना की जन्मस्थली के निवासियों को उनकी महानता, बहादुर, शौर्य, पराक्रम, वीरता से अवगत कराया। बताया गया कि वहां के निवासियों को महारानी दुर्गावती के बारे में बहुत ही कम जानकारी है।

बताया गया कि जनजाति गौरव गाथा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के निवासियों से वादा किया है कि रानी के बारे में जन जन तक उनकी गाथा को पहुंचाएंगे। जनजाति गौरव गाथा कार्यक्रम में मंडला जिले के युवाओं की टीम शामिल हुई। युवाओं की टीम में सदस्य प्रमोद मरावी यूथ कोऑर्डिनेटर मझगांव, सोमेंद्र कुशराम पेसा जिला समन्वयक मंडला, सोनू लाल मरावी ब्लॉक समन्वयक बिछिया, जतन उइके समाजसेवी, कमलेश पावले, संतोष सरोते ग्राम पेसा मोबिलाइजर शामिल रहे।


Leave a Comment