- साईं बाबा की प्रतिमा स्थापना का 13 वां स्थापना वर्षगांठ धूमधाम से मनाया
- सीएचसी नारायणगंज में हवन पूजन के साथ हुआ भंडारा
मंडला महावीर न्यूज 29. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज में साईं बाबा की प्रतिमा स्थापना का 13 वां स्थापना दिवस 26 जनवरी रविवार को मनाया गया। सुबह 10 बजे से पूजन अर्चन शुरू किया गया। एक दिन पहले ही सभी तैयारियां सीएचसी के सांई भक्तो द्वारा कर ली गई।
13 वर्ष पूर्व हुई प्रतिमा स्थापना के बाद सीएचसी नारायणगंज में प्रतिवर्ष धार्मिक कार्यक्रम स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा किया जाता है। इस वर्ष सीएचसी नारायणगंज में पदस्थ बीसीएम शैलेन्द्र सिंह द्वारा साईं बाबा की प्रतिमा स्थापना वर्षगांठ मनाने की तैयारियां कराई गई थी। प्रतिमा स्थापना वर्षगांठ के आयोजन को सफल बनाने में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
बताया गया कि सांई बाबा प्रतिमा स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीसीएम शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि 26 जनवरी रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज में स्थित साईं मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
सांई बाबा प्रतिमा स्थापना दिवस पर सर्व प्रथम सुबह साईं बाबा की प्रतिमा को स्नान कराकर अभिषेक किया गया। वस्त्र धारण कराया गया। इसके बाद साईं मंत्र उच्चारण एवं स्त्रोत का पाठ किया गया। उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हवन पूजन किया। इसके बाद भव्य साईं आरती की गई। हवन पूजन के बाद भक्तों को प्रसाद, भंडारे का वितरण किया गया।