किशोर किशोरियों को गतिविधियों से दी स्वास्थ्य की जानकारी

  • किशोर, किशोरियों को गतिविधियों से दी स्वास्थ्य की जानकारी
  • सीएचसी नारायणगंज में क्लस्टर बैठक आयोजित, स्वास्थ्य विषय पर की चर्चा

मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत नारायणगंज सेक्टर की क्लस्टर बैठक आयोजित की गई। क्लस्टर बैठक का आयोजन सीएचसी प्रभारी सीबीएमओ डॉक्टर अमृत लाल कोल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। आयोजित क्लस्टर बैठक में आशा सहयोगी सत्यभामा मार्को, किशोर, किशोरी साथिया, मेल, फिमेल मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे। बैठक की शुरूआत प्राथर्ना से शुरू की गई। बैठक में एक दूसरे का परिचय कराया गया। बैठक में कॉमिक बुक पर चर्चा की गई। आयोजित बैठक में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधित जानकारी किशोर,किशोरी साथिया को दी गई।

बैठक में कॉमिक बुक माधव और मुस्कान मिलकर करते समस्या का समाधान, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के छह घटक और तीन उद्देश्य के विषय में किशोर, किशोरी को जानकारी दी गई। बैठक में आयरन फॉलिक एसिड टेबलेट, सुमन कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इसके साथ ही उमंग स्वास्थ केंद्र पर दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी से अवगत कराया गया। इसके साथ ही उमंग हेल्प लाइन नंबर 14425 की जानकारी दी गई। बैठक में रेफरल किशोर किशोरी पर चर्चा के साथ किशोर का शोर कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही चैट बोट उपयोग करना सिखाया गया।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles