- विश्व शांति के साथ सृष्टि कल्याण के लिए सूर्ययज्ञ का है महत्व-बाल प्रेम जी महाराज
- स्थानीय सुभाष वार्ड में भागवत महापुराण एवं सूर्य यज्ञ का आयोजन, रासलीला में झूम रहे श्रद्धालु
मंडला महावीर न्यूज 29. संगीतमय देवी भागवत पुराण एवं सूर्य यज्ञ का आयोजन स्थानीय सुभाष वार्ड में किया जा रहा है। सिंधी पंचायत के तत्वाधान में 16 जनवरी से प्रारंभ महापुराण जीवों के कष्टों की शांति, प्राकृतिक आपदा, दुर्घटना से बचाव एवं जीव कल्याण के लिए किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह 8 से 11 बजे धार्मिक भावना से परिपूर्ण संस्कृत पाठ का आयोजन पंडित सनद महाराज द्वारा किया जा रहा है। जप ध्यान के साथ धार्मिक श्रद्धालु आयोजन में शामिल हो रहे हैं।
बताया गया कि आयोजन में चार कलश स्थापित किए गए हैं जो कि सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर युग एवं कलयुग के प्रतीक हैं। जनमानस पर आ रही विपदाओं को रोकने के लिए इस पुराण का विशेष महत्व है। दोपहर 2 से 5 बजे तक संगीतमय कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के लिए ईडन गार्डन लालीपुर आश्रम के स्वामी बाल प्रेम जी महाराज ने बताया कि इस समय सृष्टि में जहां तहां हाहाकार मचा हुआ है। विश्व में फैली महामारी, अशांति, महाप्रलय को रोकने एवं जन कल्याण के लिए यह भागवत पुराण एवं सूर्य यज्ञ बहुत महत्वपूर्ण है।
पुराण धार्मिक एवं सामाजिक कल्याण की भावना से ओत प्रोत है। इसका फल जनकल्याणकारी साबित होगा। सायंकाल में संगीत पाठ, आरती पूजा की जा रही है, जनमानस के लिए सुख शांति के लिए कामना की जा रही है। इस दौरान रास लीला में भक्ति गीतों में भक्तगण श्रद्धा भक्ति के साथ गरबा नृत्य के माध्यम से झूठ उठे और आनंदमय वातावरण बन रहा है, आयोजन के अंत में उपस्थित जनों को प्रसादी वितरण किया गया।
https://youtu.be/rUvBTYq1aAA?si=obgyJLs-_bMny0pq