- अभियान के दौरान बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करना सुनिश्चित करें-कलेक्टर
- जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश
मंडला महावीर न्यूज 29. जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने निर्देशित किया कि नेत्र ज्योति अभियान के दौरान प्रत्येक गांव, हाट-बाजारों तक पहुंचते हुये 6 से 18 वर्ष तक के बच्चों और 45 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग का अमला पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जिला तथा विकासखण्ड स्तर के अधिकारी फील्ड विजिट करते हुये अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की मॉनीटरिंग करें।
कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान अभियान के तहत जिले में 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान को मिशन मोड में चलाएं। उन्होने कहा कि चिन्हांकन करते हुए 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाएं। प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित करते हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाएं। योजना भवन में सम्पन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी केसी सरोते सहित संबंधित उपस्थित थे।











